नेपाल में मुक्तिनाथ दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

 


काठमांडू, 10 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ धाम की यात्रा कर वापस लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ६ यात्री घायल हो गए हैं।

नेपाल के म्याग्दी जिले के बेनी नगरपालिका स्थित जलेश्वर के पास शुक्रवार सुबह माइक्रोबस दुर्घटना में ६ भारतीय तीर्थयात्रियों घायल हो गए हैं।

जिला पुलिस कार्यालय म्याग्दी के अनुसार, मुस्तांग के मुक्तिनाथ दर्शन से दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही 8436 नंबर की ईवी माइक्रोबस बेनी–जोमसोम–कोरला सड़क खंड के जलेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अस्पताल की सूचना अधिकारी झरना श्रेष्ठ के अनुसार, एक घायल को आगे के उपचार के लिए पोखरा भेजा गया है, जबकि पांच लोगों का उपचार प्रदेश अस्पताल बेनी में किया जा रहा है।

दुर्घटना में उत्तरप्रदेश के 26 वर्षीय दीना मादी, 36 वर्षीय त्रिवेणी भारत, 50 वर्षीय प्रमोद शंकर यादव, 28 वर्षीय कैलाश देयानी, 70 वर्षीय निरंजन दास खन्ना और 22 वर्षीय सन्तोष घायल हुए हैं।

इसी स्थान जलेश्वर में बुधवार अपराह्न भी ट्रक और बस की टक्कर में मुक्तिनाथ से लौट रहे 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल हुए थे।

बेनी के पुलिस निरीक्षक सागर तिमिल्सिना ने बताया कि 15 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे टकरा गया, जिससे दुर्घटना होने से उसमें सवार १५ भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास