कनाडा, यूरोप के नाटो देशों ने अमेरिका से 300 अरब डॉलर के हथियार खरीदने का ऑर्डर दिया : नाटाे महासचिव
मॉस्को, 01 जुलाई (हि.स./रिया नोवोस्ती)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटाे) के महासचिव मार्क रुटे ने कहा कि यूरोप के नाटाे देशों और कनाडा ने अमेरिकी रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को 300 अरब डॉलर के हथियार खरीदने का ऑर्डर दिया है।
अंकारा में 7-8 जुलाई को होने वाले नाटाे शिखर सम्मेलन से पहले रुटे ने 'फाइनेंशियल टाइम्स' को बताया, आने वाले कुछ सालों में अमेरिका से यूरोप और कनाडा की खरीद के लिए कुल 300 अरब डॉलर के ऑर्डर लंबित हैं।
रुटे ने कहा कि अमेरिकी डिफेंस सेक्टर में यूरोप और कनाडा के निवेश से अमेरिका में पहले से ही लगभग दो लाख लोगों को रोज़गार मिल रहा है। उम्मीद है कि आगामी नाटाे शिखर सम्मेलन में गठबंधन के सदस्य डिफेंस प्रोडक्शन बढ़ाने पर ज़ोर देंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना और मांगों के बाद सहयोगी देशों ने अपने रक्षा खर्च में काफी बढ़ोतरी की है, हालांकि नए ऑर्डर का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका की हथियार बनाने वाली कंपनियों को ही मिल रहा है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी