ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की
न्यूयॉर्क, 29 सितंबर (हि.स.)। ईरान ने कतर के मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की है। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अरागची ने सोमवार (स्थानीय समय) पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने यह वार्ता न्यूयॉर्क में की गई। उन्हें वाशिंगटन से आधिकारिक जवाब की प्रतीक्षा है। उत्तर कल तक मिलने की उम्मीद है है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अरागची ने कहा कि पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान उनकी यात्रा का मुख्य मकसद क्षेत्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर ईरान का पक्ष रखना था। उन्होंने दोहराया कि ईरान ने संकट को सुलझाने और महत्वपूर्ण जल मार्ग को फिर से खोलने के लिए एक प्रभावी सशर्त योजना सामने रखी है। उन्होंने कहा, कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए ऐसी बातचीत और संदेशों का आदान-प्रदान हमेशा से होता रहा है।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को ईरान के मामले में मध्यस्थों के साथ बातचीत की। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी नहीं दी। सनद रहे पिछले हफ्ते, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अरागची ने सात दिन का एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसके तहत अगर वाशिंगटन कुछ शर्तें पूरी करता है तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने रविवार को कहा कि वाशिंगटन ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अरागची ने प्रस्ताव के बारे में कहा कि वाल्ट्ज ने योजना देखी ही नहीं । उन्होंने कहा कि तेहरान कूटनीति के लिए तैयार है, साथ ही नए सिरे से संघर्ष की संभावना के लिए भी तैयारी कर रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद