मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील, ईरानी सुप्रीम लीडर ने सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
तेहरान, 26 मई (हि.स.)। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से आपसी सहयोग और एकजुटता बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक दुनिया के विकास और उसकी चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव और कूटनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।
अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस्लामिक उम्माह की प्रगति और मुस्लिम समाज के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान के लिए सभी इस्लामिक देशों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ सभी मुस्लिम देशों और सरकारों को दोस्ती, सहयोग और आपसी समन्वय का निमंत्रण देते हैं। उनके अनुसार, सामूहिक भागीदारी और मजबूत रिश्ते ही क्षेत्रीय स्थिरता तथा व्यापक विकास का आधार बन सकते हैं।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय