भारतीय बचाव दल द्वारा चिलिमे हाइड्रोपावर में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

 


काठमांडू, 07 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया है कि रसुवा स्थित चिलिमे जलविद्युत परियोजना में बचाव कार्य लगातार जारी है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि भारतीय टीम सहित समन्वय के साथ लगातार बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं।

राजदूत श्रीवास्तव के अनुसार, नेपाल और भारत की संयुक्त तकनीकी टीम ने सुरंग के अंदर प्रवेश करने के लिए आवश्यक सुरक्षा रस्सी का कनेक्शन तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा, “सुरंग के अंदर जमा कीचड़ और गाद हटाने के लिए बड़ी क्षमता वाला मड पंप और जनरेटर भी घटनास्थल पर लाया गया है।”

इस बीच, बचाव अभियान को आसान बनाने के लिए आवश्यक सड़क निर्माण का काम भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास