दुबई में लॉटरी ने बदली 'सुनीलकु.एस' की किस्मत, जीता 68 करोड़ रुपये का जैकपॉट
दुबई, 02 जुलाई (हि.स.)। दुबई में यूएई लॉटरी (लकी डे ड्रा नंबर 260701) के एक जुलाई को हुए ड्रॉ में एक भाग्यशाली विजेता ने 30 मिलियन दिरहम (लगभग 68 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता है। लॉटरी ऑपरेटर ने सुरक्षा और गोपनीयता कारणों से विजेता का पूरा नाम उजागर नहीं किया है।
गल्फ न्यूज के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर विजेता के नाम की शुरुआत सुनीलकु.एस. के रूप में की गई है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों ने लकी चांस कैटेगरी के तहत 50,000 दिरहम (लगभग 11 लाख रुपये) की राशि जीती।
भाग्यशाली विजेता के छुपाए गए नाम से साफतौर पर सुनील कुमार का अंदाजा लगता है। यह यूएई में रहने वाले भारतीयों में आम नाम है। इससे पहले 2025 में एक भारतीय आईटी प्रोफ़ेशनल यूएई लॉटरी का एकमात्र विजेता बना था। सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार का विजेता भी भारत से ही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद