संशोधित...श्रीप्रिया रंगनाथन ने फिलिस्तीन के पीएम से की मुलाकात

 




रामल्ला, 19 अगस्त (हि.स.)। भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (कॉन्सुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) श्रीप्रिया रंगनाथन ने बुधवार को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री डॉ. मोहम्मद मुस्तफा से यहां मुलाकात की।

इस दौरान भारत और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मुलाकात में दोनों पक्षों ने भारत-फिलिस्तीन साझेदारी को और व्यापक एवं मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा