सेलेब्स की लाइफ पर एकता कपूर का बयान

 




एकता कपूर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के पार्टी कल्चर को लेकर प्रचलित धारणाओं पर सवाल उठाए हैं। एक हालिया पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया को लेकर लोगों की सोच और वास्तविकता में काफी अंतर है।

एकता कपूर के मुताबिक इंडस्ट्री में उतनी पार्टियां नहीं होतीं, जितना आमतौर पर माना जाता है। उन्होंने बताया कि पहले टीवी इंडस्ट्री में सोशल गैदरिंग और पार्टियों का चलन ज्यादा था, लेकिन अब माहौल काफी बदल गया है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अब लोग जल्दी सो जाते हैं और इंडस्ट्री पहले की तुलना में 'बोरिंग' हो गई है।

साधारण है सेलेब्स की जिंदगी

एकता कपूर ने कहा कि ज्यादातर कलाकार बेहद निजी और साधारण जीवन जीते हैं। उनके अनुसार सेलेब्स आम लोगों की तरह ही अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक से दूर रखते हैं। उन्होंने इस धारणा को भी खारिज किया कि इंडस्ट्री में 'वाइल्ड लाइफ' या अय्याशी का माहौल होता है।

पार्टी से नहीं मिलता काम

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बॉलीवुड पार्टियों में शामिल होकर काम मिलने की सोच पूरी तरह गलत है। उनके मुताबिक, फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स में बड़े निवेश होते हैं, इसलिए कास्टिंग का फैसला केवल टैलेंट और काम के आधार पर ही किया जाता है, न कि किसी पार्टी में मौजूदगी के आधार पर।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो एकता कपूर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनका शो नागिन 7 जल्द प्रसारित हो सकता है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'वन' को भी प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कुल मिलाकर, एकता कपूर के इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री के ग्लैमर और पार्टी कल्चर को लेकर बनी पारंपरिक धारणाओं पर नई बहस छेड़ दी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे