'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दिसदा' ने बढ़ाई उत्सुकता
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 23 मार्च को जारी हुए टीजर के बाद से ही फैंस इस रोमांटिक ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
इस खूबसूरत गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका प्रीतम ने तैयार किया है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी धुन और बोलों की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय कुमार ने भी अरिजीत सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा खास अनुभव होता है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे