VASTU TIPS :इन वास्तु टिप्स को अपना कर पा सकते है कर्ज से छुटकारा , इन्हे आज ही आजमाए 

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कर्ज से बचने के उपाय के बारे में। कुछ मजबूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी ही रह जाता है। इसलिए आज हम आपको कर्ज के बोझ से कैसे बचें, इसके बारे में बता रहे हैं। कर्ज की किस्त चुकाने के लिए हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है।

घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है, इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं। इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या मैरुन रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का और बड़े आकार का होगा, आपके लिए उतना ही लाभदायक होगा।

वास्तु के मुताबिक, घर या दुकान में पानी की सही व्यवस्था और सीढ़ियों की दिशा भी कर्ज से मुक्ति पाने में मददगार होती है। घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करनी चाहिए। इस दिशा में पानी की व्यवस्था करने से कर्ज से जल्दी छुटकारा पाने में आसानी होती है। पानी के अलावा घर या दुकान में सीढ़ियों की सही दिशा भी कर्ज से मुक्ति दिलाने में लाभदायक होती है। यदि आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर बनी हुई हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती हैं तो पूरे परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए।