बुधवार, 23 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार बुधवार, 23 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए कार्य-व्यवसाय में प्रगति, आर्थिक लाभ और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए रात्रि 7:21 बजे के बाद ग्रहस्थिति में बदलाव होगा। ऐसे में धन के लेन-देन, पारिवारिक संबंधों और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी जरूरी होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
बुद्धि-विवेक से संकल्प सिद्ध होगा। मनचाही योजनाओं में सफलता मिलेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा और संभावित यात्रा संतोषजनक रहेगी।
♉ वृषभ
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा और किसी के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में सुख-सुविधाओं के जरूरी साधन उपलब्ध होंगे। आपसी सौहार्द बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♊ मिथुन
आज रात्रि 7:21 बजे तक समय निराशाजनक रह सकता है। प्रगति के लिए किए गए प्रयास असफल होंगे, लाभ में कमी आएगी और मन उदास रहेगा। इसके बाद बुद्धि-चातुर्य से कार्य सिद्ध होंगे। शत्रु परास्त होंगे और मित्रों से विचार-विमर्श होगा।
♋ कर्क
आज रात्रि 7:21 बजे तक समय भाग्य के पक्ष में रहेगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा, पुराने विवाद का समापन होगा और यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। इसके बाद कठिनाइयां प्रभावी होंगी और कार्यों की अधिकता रहेगी।
♌ सिंह
योजना को कार्यरूप देने का अच्छा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। मौज-मस्ती पर अधिक खर्च होगा।
♍ कन्या
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापारिक उन्नति होगी। श्रेष्ठजनों से संपर्क लाभकारी साबित होगा। नौकरी में स्थानांतरण से जुड़ा मामला हल हो सकता है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और विवाह के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।
♎ तुला
आज रात्रि 7:21 बजे तक कठिनाइयों के कारण परेशानी रहेगी। दूसरों के चक्कर में पड़कर स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। इसके बाद समय बेहतर होगा। प्रगति के लिए विचार-विमर्श होगा, गलतफहमियां दूर होंगी और लाभ भी मिलेगा।
♏ वृश्चिक
आज रात्रि 7:21 बजे तक ग्रहयोग पक्ष में रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वाहन सुख मिलेगा। इसके बाद निराशा की स्थिति बन सकती है। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी और यात्रा असंतोषजनक हो सकती है।
♐ धनु
कार्य-व्यवसाय और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी और सकारात्मक विचारों का उदय होगा।
♑ मकर
योजना को साकार करने की दिशा में प्रयास आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत समस्या का समाधान होगा। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खर्च करना पड़ सकता है। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी और लाभ के अवसर भी बनेंगे।
♒ कुंभ
आज रात्रि 7:21 बजे तक समय अशुभ रह सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित योजना अधूरी रहेगी और प्रियजनों से अनबन हो सकती है। इसके बाद समय भाग्य के पक्ष में होगा। कार्य सिद्धि के अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत सामने आएंगे।
♓ मीन
आज रात्रि 7:21 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। शारीरिक सुख मिलेगा और पारस्परिक संबंधों में प्रगति होगी। इसके बाद लेन-देन में जोखिम उठाने से नुकसान हो सकता है। घरेलू सुख में भी परेशानियां आ सकती हैं।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।