बुधवार, 2 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार बुधवार, 2 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए प्रगति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
 

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार बुधवार, 2 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए प्रगति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

♈ मेष
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। निजी इच्छाओं की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संभावित यात्रा का भी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

♉ वृषभ
लाभ का मार्ग अवरुद्ध रह सकता है। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद संभव हैं। एकाग्रता की कमी रहेगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है और दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता बनी रह सकती है।

♊ मिथुन
कठिनाइयों का समाधान होगा। व्यक्तिगत जीवन में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। आत्मीयजनों से संबंध मधुर रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। किसी के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति भी संभव है।

♋ कर्क
आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में धन निवेश के अवसर मिलेंगे और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। इच्छित कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

♌ सिंह
समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्य-व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में सफलता के अवसर मिलेंगे। आपसी वैमनस्य समाप्त होगा। आहार-विहार में नवीनता आएगी।

♍ कन्या
समय असंतोषजनक रह सकता है। स्वास्थ्य में प्रतिकूलता महसूस होगी। सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक कष्ट हो सकता है। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेगा और पारस्परिक संबंधों में कटुता आने की आशंका है।

♎ तुला
परोपकार की भावना जागृत होगी। आत्मसंयम से कार्यों में सफलता मिलेगी। निराशा का अंत होगा और परिश्रम की ओर रुझान बढ़ेगा। पारस्परिक संबंधों में प्रगति होगी। यात्रा सुखद रहेगी।

♏ वृश्चिक
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इच्छित योजना का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। विवाद का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। उपहार मिलने के भी योग हैं।

♐ धनु
मनचाही सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। पुराने विवाद का समापन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

♑ मकर
स्वास्थ्य में प्रतिकूलता रह सकती है। कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है। आर्थिक प्रगति में बाधाएं आएंगी। पारस्परिक संबंधों में तनाव रहेगा। शंका-कुशंका के कारण मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से नुकसान की आशंका है।

♒ कुंभ
भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। संभावित यात्रा का अच्छा परिणाम मिलेगा और लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।

♓ मीन
कार्य-व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में उन्नति के अच्छे योग हैं। कुछ समस्याओं का समाधान होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पारस्परिक संबंधों में प्रगति होगी और जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता

विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।