बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन बुधवार, 16 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
 

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार बुधवार, 16 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, लाभ और नई उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों के लिए सुबह 10:20 बजे के बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

♈ मेष

आज सुबह 10:20 बजे तक इच्छाओं की पूर्ति होगी। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आहार-विहार में नवीनता आएगी। इसके बाद समय निराशाजनक रह सकता है। सोचे हुए कार्य अधूरे रहेंगे और गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

♉ वृषभ

परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। मनचाही योजना पूर्ण होने की ओर बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

♊ मिथुन

लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य बनने से प्रसन्नता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा और परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। संकल्प सिद्ध होगा और लाभ के अवसर मिलेंगे।

♋ कर्क

आज सुबह 10:20 बजे तक समय प्रतिकूल रह सकता है। अधीनस्थ सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग का अभाव रहेगा और वाहन से परेशानी की आशंका है। इसके बाद समय अच्छा होगा। व्यापारिक प्रगति होगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

♌ सिंह

आज सुबह 10:20 बजे तक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक विचारों का उदय होगा और यात्रा संतोषजनक रहेगी। इसके बाद समय अशुभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर असंतोष रहेगा और विरोधी प्रभावी हो सकते हैं।

♍ कन्या

उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। योजना साकार होने की ओर बढ़ेगी। प्रियजनों से महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी।

♎ तुला

नई योजना पर विचार होगा। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। सुख-सुविधाओं के जरूरी साधन उपलब्ध होंगे और आनंद की अनुभूति होगी।

♏ वृश्चिक

आज सुबह 10:20 बजे तक कठिनाइयां प्रभावी रह सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, विवाद और हानि की आशंका है। इसके बाद समय भाग्य के पक्ष में होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

♐ धनु

आज सुबह 10:20 बजे तक प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे। निराशा का अंत होगा, नए संपर्क उपयोगी साबित होंगे और लाभ मिलेगा। इसके बाद ग्रहस्थिति भाग्य के विपरीत हो सकती है। पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है।

♑ मकर

अभीष्ट सिद्धि के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। साझेदारी में लिया गया निर्णय हितकर साबित होगा। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे और उत्साह में वृद्धि होगी।

♒ कुंभ

परिस्थितियां भाग्य के पक्ष में रहेंगी। निजी जीवन से जुड़ा पुराना विवाद समाप्त होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है। आपसी सौहार्द बना रहेगा।

♓ मीन

आज सुबह 10:20 बजे तक स्वास्थ्य में शिथिलता महसूस हो सकती है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी और मित्रों से तनाव संभव है। इसके बाद निराशा का अंत होगा और दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता

विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722