मंगलवार, 8 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मंगलवार, 8 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति के साथ नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को धन लाभ, प्रतियोगिता में सफलता और पारिवारिक सुख मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
धन हानि की आशंका है। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पारिवारिक कठिनाइयां परेशान करेंगी और आपसी संबंधों में तालमेल की कमी महसूस होगी। मानसिक उलझन भी बनी रह सकती है।
♉ वृषभ
व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। धन संचय की ओर रुझान बढ़ेगा। विशिष्टजनों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और मनोरंजन की ओर रुचि बढ़ेगी।
♊ मिथुन
साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी। समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद साबित होगा। सकारात्मक भावनाओं का उदय होगा और मानसिक शांति की अनुभूति होगी। मनोबल बढ़ेगा तथा अड़चनें समाप्त होंगी।
♋ कर्क
परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। नई योजना पर विचार होगा। मेल-मिलाप में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में विस्तार और नए बदलाव की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।
♌ सिंह
कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं कर पाएंगे। बातचीत के दौरान किसी से वाद-विवाद की आशंका है। बेवजह की भागदौड़ के कारण अनावश्यक खर्च हो सकता है।
♍ कन्या
कठिनाइयों के समाधान के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। अपने विवेक से लिया गया निर्णय और किया गया कार्य हितकर साबित होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी।
♎ तुला
किसी के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवादास्पद मामला आपके पक्ष में सुलझने की ओर बढ़ेगा। भोग-विलास की ओर रुझान बढ़ सकता है।
♏ वृश्चिक
स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश किए गए धन का प्रतिफल आशा के अनुरूप प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घरेलू सुख में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं।
♐ धनु
स्वास्थ्य में शिथिलता महसूस हो सकती है। कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। विशेष परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता ही मिल सकती है। आपसी संबंधों में कटुता और राजकीय पक्ष से परेशानी संभव है। वाद-विवाद से बचना बेहतर होगा।
♑ मकर
कार्य-व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में उन्नति होगी। कठिनाइयों का समाधान होगा। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और नए संपर्क बनाने का अवसर मिलेगा।
♒ कुंभ
अधूरे या नए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। कुछ समस्याओं का समाधान आपके पक्ष में होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
♓ मीन
व्यवसाय में विस्तार की दिशा में प्रयास होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान होगा। भोग-विलास की ओर रुझान बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।