गुरुवार, 10 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार गुरुवार, 10 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और पारिवारिक सुख के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जबकि कुछ राशियों को व्यापार, आपसी संबंधों और बढ़ते खर्च को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
परिस्थितियां भाग्य के अनुरूप रहेंगी। वरिष्ठजनों की सलाह हितकर साबित होगी। धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा और आपसी वैमनस्य समाप्त होगा। कठिनाइयों में कमी महसूस होगी तथा यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
♉ वृषभ
शंका-कुशंका प्रभावी रह सकती है। व्यवसाय में हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन में अशांति और आत्मीयजनों से कष्ट मिल सकता है। निर्णय लेने में असमंजस रहेगा और मानसिक बेचैनी परेशान करेगी। यात्रा में भी परेशानी हो सकती है।
♊ मिथुन
निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। धन की प्राप्ति होगी और मानसिक शांति मिलेगी।
♋ कर्क
अभीष्ट सिद्धि के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी और मौजूद बाधाएं समाप्त होंगी। लाभ का सिलसिला बना रहेगा। अधिकारी वर्ग से अनुकूलता मिलेगी और यात्रा का प्रसंग बन सकता है।
♌ सिंह
परिस्थितियों में आशा के अनुरूप बदलाव आएगा। नए कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और योजना को साकार करने की दिशा में प्रयास होंगे। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। विवाद का समापन होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♍ कन्या
मित्रों और परिजनों के साथ तनाव हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी और मन दुविधा में रहेगा। सोचे हुए कार्य अधूरे रह सकते हैं। पठन-पाठन में अरुचि और अकेलेपन की अनुभूति होगी। बढ़ते खर्च भी परेशान कर सकते हैं।
♎ तुला
व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। परिचितों से सहयोग मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे। स्थान परिवर्तन की दिशा में योजना बन सकती है। मेल-मिलाप में रुचि बढ़ेगी।
♏ वृश्चिक
कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। घरेलू समस्याएं सुलझने की ओर बढ़ेंगी। निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
♐ धनु
अधूरे कार्य पूरे होंगे और व्यक्तिगत परेशानियों में कमी महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। दूर या नजदीक की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
♑ मकर
निराशा की स्थिति रह सकती है। कठिनाइयां प्रभावी होंगी और सामयिक कार्यों में अड़चनें आएंगी। नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रतियोगिता के क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है और अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं कर पाएंगे।
♒ कुंभ
दिन अनुकूल रहेगा। किसी आयोजन में शामिल होने का अच्छा अवसर मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। मौज-मस्ती पर खर्च होगा और सुख-सुविधाओं के जरूरी साधन उपलब्ध होंगे। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
♓ मीन
भाग्योन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। योजना साकार होने की ओर बढ़ेगी और बड़े संकटों का निवारण होगा। उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं। भोग-विलास की ओर रुझान बढ़ेगा और यात्रा सफल रहेगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।