शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मौज-मस्ती पर खर्च हो सकता है और मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा।
♉ वृषभ
भाग्योन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय मिलेगी। कर्ज से मुक्ति के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। कार्यक्षमता बढ़ेगी और बुद्धि का विकास होगा। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।
♊ मिथुन
स्वास्थ्य में प्रतिकूलता रह सकती है। पारिवारिक उलझनें और प्रेम संबंधों में अड़चनें परेशान करेंगी। पठन-पाठन में मन कम लगेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। धन हानि की आशंका है और कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। विवाद से बचना बेहतर होगा।
♋ कर्क
आर्थिक और व्यावसायिक उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। विशिष्टजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। इच्छित पद की प्राप्ति के योग हैं और आपसी वैमनस्य में कमी आएगी।
♌ सिंह
भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति से जुड़ा मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
♍ कन्या
अभीष्ट सिद्धि के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। विशिष्टजनों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा। घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए खर्च करना पड़ सकता है।
♎ तुला
दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है। सहयोगियों से विवाद की आशंका है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में अरुचि रहेगी और नई समस्याएं प्रभावी हो सकती हैं। यात्रा के दौरान परेशानी संभव है।
♏ वृश्चिक
कुछ समस्याओं का समाधान होगा और नई योजना पर विचार आगे बढ़ेगा। बकाया धन की प्राप्ति संभव है। आपसी वैमनस्य में कमी आएगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी।
♐ धनु
लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजना सामने आएगी। आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और जनकल्याण की भावना जागृत होगी। यात्रा संतोषजनक रहेगी।
♑ मकर
आर्थिक प्रगति होगी। दूसरों की सलाह से सफलता मिल सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति भी संभव है।
♒ कुंभ
समय असंतोषजनक रह सकता है। लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा और मानसिक शांति की कमी महसूस होगी। धर्म के प्रति अरुचि रह सकती है। मित्रों से मतभेद और कर्ज की चिंता परेशान करेगी। यात्रा असफल रह सकती है और विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
♓ मीन
विचाराधीन योजना को मूर्तरूप देने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से यश-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। कर्ज से मुक्ति का प्रयास सार्थक होगा और आत्मीयजनों के साथ संबंध मधुर होंगे।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।