पंचगव्य के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है पूजा? धार्मिक अनुष्ठान में क्या है इसका विशेष महत्व

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है। गाय को माता का दर्जा दिया गया है, लेकिन सिर्फ गाय ही नहीं, बल्कि गाय से जुड़ी पांच चीजों का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। गाय से मुख्य रूप से प्राप्त होने वाली पांच चीजों को धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए जरूरी माना जाता है। गाय से जुड़ी इन्हीं पांच चीजों को पंचगव्य (Panchgavya) कहा जाता है, जिसमें गाय का दूध, दही, घी-मक्खन, गोमूत्र और गोबर शामिल हैं। आइये जानते हैं गाय के जुड़ी इन पांच चीजों यानी पंचगव्य के महत्व के बारे जानते हैं गाय के जुड़ी इन पांच चीजों यानी पंचगव्य के महत्व के बारे में -

क्या है पंचगव्य
गाय से जुड़ी पांच चीजों दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर के सम्मिश्रण को पंचगव्य कहा जाता है। गाय से जुड़े इन पांच चीजों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। 

पंचगव्य का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में पंचगव्य के बिना कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य पूरे नहीं होते। गांव-कस्बों से लेकर शहरों तक किसी भी धार्मिक उत्सव, मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ, अनुष्ठान में पंचगव्य के प्रयोग को प्रधानता दी जाती है। गृह शुद्धि से लेकर शरीर शुद्धि तक पंचगव्य का प्रयोग किया जाता है। जानते हैं पंचगव्य के इन पांच चीजों का महत्व। 

गाय का दूध
गाय के दूध को पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ में पंचामृत बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही गाय के दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय के दूध से बनी खीर और मिठाइयों से भगवान को भोग लगाए जाते हैं। 

घी और माखन
गाय के घी से पूजा में दीप जलाएं जाते हैं। यज्ञ और हवन किए जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को माखन अति प्रिय होता है। श्रीकृष्ण को माखन का भोग लगाया जाता है। 

गोबर 
धार्मिक अनुष्ठान में गोबर को काफी पवित्र माना गया है। पूजा स्थान को गोबर से लीपा जाता है। इसके साथ ही गोबर से गणेश की मूर्ति बनाकर पूजा करने का विधान है। कई पूजा-पाठ गोबर के बिना अधूरे होते हैं।

गोमूत्र
गंगाजल के समान ही गोमूत्र के छिड़काव से शुद्धिकरण होता है। घर पर गोमूत्र का छिड़काव करना लाभकारी माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।