श्रीकाशी विश्वनाथ को लगाया जाता है इन चीजों का विशेष भोग

भगवान को भोग लगाना हमारी धार्मिक परंपरा रही है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो हमारे देवी देवताओं को बिना प्रसाद चढ़ाए वो पूजा अधूरी मानी जाती है। भोजन का पहला हिस्सा भगवान को अर्पित करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं टल जाती है और साथ ही घर में सदा के लिए माता अन्नपूर्णा का वास हो जाता है। कहते हैं किसी भी भोजन का भोग भगवान को लगाने से वह प्रसाद बन जता है और यह प्रसाद भोजन का सबसे पवित्र रूप माना जाता है। यूँ तो हर भगवान के लिए अलग -अलग भोग होते हैं। लेकिन आज हम आपको श्री काशी विश्वनाथ को किन किन चीजों का भोग लगाया जाता है उसके बारे में बताएंगे। 

 लाइव vns की टीम ने इस बाबत जब श्रीकाशी विश्वनाथ के अर्चक श्रीकांत महाराज से बात की तो उन्होंने भोग के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने हमें बताया कि बाबा की आरती के हिसाब से उनको भोग लगाया जाता है। मंगला आरती के दौरान बाबा को मिठाई, सीजनल फल, मेवा आदि का भोग लगाया जाता है। वहीं मध्यान में भोग आरती के दौरान पूरा भोजन का भोग लगाया जाता है। 

वहीं, सामान्य दिनों में कच्चा भोजन का भोग लगाया जाता है, जिसमें चावल दाल, रोटी सब्जी का भोग लगाया जाता है। सोमवार के दिन पक्का भोजन का भोग बाबा को लगाया जाता है, जिसमें पूड़ी सब्जी, हलवा खीर का भोग लगाया जाता है। एकादशी के दिन फलाहार का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट के अवसर पर 56 भोग बाबा को लगाया जाता है। 

बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद स्वरूप इसका वितरण भक्तों में किया जाता है। मान्यता है कि यह प्रसाद जितने ज़्यादा लोगों में वितरित किया जाता है, उतना ही अच्छा होता है यानी इससे भगवान खुश होते है और उपासक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

देखें वीडियो 

<a href=https://youtube.com/embed/8e9WHFivAjM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/8e9WHFivAjM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">