Vastu Tips: बार-बार आ रही समस्याओं से हैं परेशान? पानी में मिलाकर करें यह सरल उपाय
कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में बरकत नहीं होती है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यभी परेशान रहते हैं, जिसकी वजह से आपसी कलह भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में घर में हमेशा नकारात्मकता बनी रहती है। अगर आपके घर में भी सुख-शांति की कमी है, तो ऐसे में आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए लौंग पानी के उपाय को जरूर ट्राई करें, जिससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

कैसे तैयार करें लौंग का उपाय?
इस उपाय को करने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं है। बस नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
5 से 7 साबुत लौंग लेनी है।
एक तांबे या कांच के बर्तन में साफ पानी भरें और उसमें इन लौंग को डाल दें।
इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि लौंग का सत्व पानी में मिल जाए।
इस पानी को अपने घर के मंदिर में रखें और इष्ट देव का ध्यान करें।
लौंग के पानी का घर में छिड़काव करने का सही तरीका और समय
इस पानी का छिड़काव सुबह सूर्योदय के समय या शाम को सूर्यास्त के समय करना सबसे प्रभावशाली माना जाता है।
घर के मुख्य द्वार से शुरुआत करते हुए घर के हर कोने में इस पानी का छिड़काव करें।
ध्यान रखें कि किचन के सिंक, बाथरूम और टॉयलेट के अंदर इस अभिमंत्रित पानी का छिड़काव न करें।
लौंग के पानी के छिड़काव के चमत्कारिक लाभ
लौंग में वातावरण को शुद्ध करने की अद्भुत क्षमता होती है। जब आप इसके पानी का छिड़काव करते हैं, तो घर में मौजूद 'वास्तु दोष' के कारण पैदा होने वाली नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
यदि पैसा घर में टिकता नहीं है या कर्ज की स्थिति बनी हुई है, तो मुख्य द्वार पर लौंग के पानी का छिड़काव करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी का आगमन सुगम होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।
जिन घरों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, वहां यह उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है। इसकी खुशबू और ऊर्जा से मानसिक तनाव कम होता है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे उपाय हमारे जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। लौंग और पानी का यह मेल न केवल आपके घर को शुद्ध करेगा, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि के द्वार भी खोलेगा।