Vastu Tips: घर के सामने बिजली का खंभा होना शुभ या अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज को रखने का एक स्थान और दिशा निश्चित है। ऐसा करने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में बहुत नियम होते हैं। जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर के अंदर और बाहर दोनों जगह होने वाली चीजों का वास्तु से संबंध होता है। यदि हम इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो हमें इसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, घर के सदस्यों के साथ भी मुसीबतें आने लगती हैं। इसी के चलते ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियमों को ध्यान में रखते हुए कोई भी कार्य संपन्न कराना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर स्थित चीजों के अलावा आसपास होने वाली कुछ चीजों का भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इसके भी पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव बताए गए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अक्सर आपने देखा होगा कई लोगों के घर के सामने बिजली का खंभा होता है। क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में खंभे का होना अच्छा संकेत होता है या बुरा। इसका आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। यदि नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार घर के सामने बिजली का खंभा होना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर के मेन गेट के सामने बिजली का खंभा होने से जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसा होने से घर के लोगों में तनाव, बीमारी, कलह और कर्ज की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में हमें तुरंत इसके निवारण के उपाय करने चाहिए। ताकि हम खुशी से जीवन व्यतीत कर सकें। आइए जान लेते हैं बिजली का खंभा होने से किस तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है और इस दोष को किस तरह के वास्तु उपाय करके इनको कम किया जा सकता है।

घर के सदस्य रहते हैं बीमार

घर के सामने बिजली का खंभा होने पर अक्सर उस घर के सदस्य बीमारियों से घिरे रहते हैं। घर का कोई न कोई सदस्य किसी न किसी बीमारी का शिकार होता रहता है।

कलह की स्थिति

जिस भी व्यक्ति के घर के सामने बिजली का खंभा होता है उस घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। वहां के लोगों का मन सदैव अशांत रहता है और वो बेवजह एक-दूसरे से झगड़ते रहते हैं। जिसके चलते हर समय तनाव की स्थिति रहती है।

हमेशा तनाव बना रहना

इसके अलावा यह घर के सदस्यों में तनाव की भी वजह बनता है। जिस भी घर के सामने बिजली का खंभा होता है। वहां रहने वाले सदस्यों में हमेशा तनाव बना रहता है। उस घर के लोगों का मन कभी भी एकचित नहीं रहता है। उनको किसी न किसी तरह की टेंशन बनी रहती है।

निवारण के उपाय

यदि आपके घर के सामने बिजली का खंभा है तो आप उसके लिए वास्तु के अनुसार बताए गए कुछ उपाय करके निवारण कर सकते हैं। ताकि आप घर के नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकें।इसके लिए आप घर के अंदर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगा सकती हैं।आप इसके निवारण के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अष्टकोणीय दर्पण लगाएं हैं।इसके अलावा मेन गेट पर वास्तु पिरामिड और क्रिस्टल बॉल भी लगाई जा सकती है।घर के दरवाजे पर लाल कपड़े में नारियल बांधकर टांगने से भी नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।