Vastu Tips: बिना तोड़फोड़ किए घर से ऐसे दूर कर सकते हैं वास्तु दोष, इन उपायों पर दें ध्यान
घर बनाने का सपना हर कोई देखता है। इसी वजह से अपने अपनी पसंद का घर बनवाते हैं। कुछ लोग वास्तु का ध्यान रखकर हर चीज को लगवाते हैं, तो कुछ लोग वास्तु दोष की पूजा करके घर तैयार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कुछ समय बाद दोबारा स्थिति खराब होने लगती है। ऐसे में आपको घर तोड़कर इसे दोबारा बनवाना पड़ता है। इसकी वजह से पूरा घर पर खराब हो जाता है। इन उपायों से घर को तोड़कर दोबारा तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको भी बताते हैं इन उपायों के बारे में।

क्रिस्टल को घर में जरूर रखें
वास्तु शास्त्र अगर खराब होता है, तो इसकी वजह से घर में नकारात्मकता रहती है। बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ ऐसी चीजों को अपने घर पर रखेंगी, जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा तो इससे आपको घर को तोड़कर दोबारा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप अपने घर में क्रिस्टल की माला या पत्थर को जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। साथ ही, आपके घर के वास्तु दोष को भी कम करता है।
रसोई में लगाएं बल्ब
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में बल्ब जरूर लगाएं। इसके बाद ट्यूबलाइट की जगह पर अपने घर मे बल्ब को जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही, रसोई में बनने वाले खाने पॉजिटिविटी आएगी। इससे आपके रसोई घर का वास्तु भी सुधर जाएगा। साथ ही, आपको घर तोड़कर तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
घोड़े की नाल लगाएं
घर के वास्तु को सुधारने के लिए जरूरी है कि आप उन चीजों को घर में लगाएं। जिसे लगाने से आपके घर में सकारात्मकता आ सके। ऐसी ही एक चीज है घोड़े की नाल। घोड़े की नाल लगाने से आपके घर में किसी तरह की कोई भी नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर नहीं आती है। साथ ही, आपके घर में हमेशा अच्छे कार्य होते हैं। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इसके लिए आपको एक लाल कपड़ा लेना है। इसके बाद इसे घर के द्वार पर लगाना है। इससे आपके घर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।इन चीजों को घर में लगाने या रखने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी। साथ ही, आपके घर में सकारात्मकता बनी रहेगी। इससे आपके घर का वातावरण भी अच्छा रहेगा।