Vastu Tips: रसोई में इन चीज़ों को गिरने से हमेशा बचाएं, वरना हो जाएंगे परेशान!
वास्तु शास्त्र में रसोई का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में सही ऊर्जा संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। रसोई न केवल भोजन पकाने की जगह है, बल्कि यह घर की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य का भी प्रतीक माना जाता है। अगर घर के किचन में कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखा गया, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है जिसका नकारात्मक प्रभाव घर पर और घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में तीन चीजें बताई गई हैं, जिनका रसोई में बार बार गिरना बेहद अशुभ माना जाता है, इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए इन तीन महत्वपूर्ण चीजों को रसोई में गिरने से बचाना जरूरी होता है।

किचन में इन 3 चीजों का करें संभलकर इस्तेमाल
दूध
बहुत बार दूध को उबालते समय वह उबलकर नीचे गिर जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा होना बहुत अशुभ फलदायक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। इसलिए अगर आपके रसोई घर में बार-बार दूध गिरता है, तो यह कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है। ऐसे में दूध का बार बार गिरना पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं का संकेत हो सकता है। दूध का गिरना वित्तीय संकट, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक विवादों का कारण भी बन सकता है। दूध गिरने का यह अर्थ माना जाता है कि परिवार को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
नमक
नमक का गिरना भी वास्तु शास्त्र में बहुत नकारात्मक प्रभाव डालता है। नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है, इसलिए नमक का गिरना आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव और मानसिक अशांति का संकेत हो सकता है। यह घर में सुख-शांति को प्रभावित कर सकता है और झगड़ों का कारण बन सकता है। इसलिए, नमक को हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखें और रसोई में व्यवस्थित रूप से उपयोग करें।
सरसों का तेल
सरसों का तेल रसोई में बहुत महत्वपूर्ण होता है, और यह शनिदेव से संबंधित माना जाता है। सरसों के तेल का बार बार गिरना शनि से संबंधित परेशानियों का कारण बन सकता है। सरसों का तेल गिरने से आर्थिक समस्याएं, पारिवारिक समस्याएं और स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सरसों का तेल संभलकर इस्तेमाल करें और इसे गिरने से बचाएं, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहे।