राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

08 मार्च 2024 शुक्रवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
 

08 मार्च 2024 शुक्रवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- अभीष्ट सिद्धि से प्रसन्नता, स्वास्थ्य में सुधार, शुभ भावनाओं का उदय, राजनैतिक गतिविधियों में वृद्धि, सुसमाचार से खुशी, शत्रु परास्त, वैवाहिक जीवन मधुर।
वृषभ- किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयततशील, मांगलिक आयोजन सम्पादित, दूसरों के आश्वासनों से राहत, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, समझदारी से हानि का बचाव।
मिथुन- समय अशुभ, कार्यों में अड़चनें, विरोधी प्रभावी, शेष समय बेहतर, समस्याओं का समाधान, उत्तरदायित्व का निर्वाह, धनागम का सुयोग।
कर्क- समय शुभ, आर्थिक उन्नति, महत्वपूर्ण उपलब्धि, हर्ष भी, शेष समय असंतोषजनक, जोखिम से नुकसान, प्रतिष्ठा पर आघात।

सिंह- दिनचर्या व्यवस्थित, नौकरी में पदोन्नति, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर, परोपकार की भावना जागृत, अपने स्तर को बनाये रखने के लिए व्यय ।
कन्या- चिरवांछित कार्य बनने को, सफलता हेतु विचार-विमर्श, पठन-पाठन में रुचि, आय के नवीन स्रोत, व्यक्तित्व का विकास, अधिकारी वर्ग से सहयोग, लाभ भी।
तुला- प्रतिकूलता, योजना अधूरी, समस्याओं से उलझनें, शेष समय बेहतर, व्यापारिक विस्तार, आहार-विहार में नवीनता, विरोधी परास्त।
वृश्चिक- अनुकूलता, आत्मबल में वृद्धि, सुयश की प्राप्ति, प्रसन्‍नता, शेष समय व्यवधानकारक, स्वास्थ्य में शिथिलता, कार्यों में निराशा ।

धनु- मनोवांछित कार्यों में सफलता, विवाद का समापन, प्रतियोगिता में अनुकूलता, विशिष्टजनों से सम्पर्क, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, आमोद प्रमोद में व्यय ।
मकर- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में लाभ का सुअवसर, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, धर्म अध्यात्म कौ ओर रुझान, यात्रा सुखद।
कुम्भ- अड्चनें, व्यावसायिक विफलता, शारीरिक कष्ट, तनाव, शेष समय प्रगतिकारक, अधूरे कार्य पूर्ण, आपसी सद्भाव, संत समागम।
मीन- सफलता का मार्ग प्रशस्त, आरोग्य सुख, मन प्रसन्‍न, शेष समय विपरीत, आर्थिक हानि संभव, विवाद से नुकसान, मित्रों से असहयोग।