राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ

17 मार्च 2026 मंगलवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

 

17 मार्च 2026 मंगलवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष
भाग्योन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्य-व्यवसाय का माहौल अनुकूल रहेगा। कोई नया समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आवश्यक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। यात्रा का योग भी बन सकता है।

वृषभ
पारिवारिक संबंधों में कुछ तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।

मिथुन
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे। किसी व्यक्ति के सहयोग से धन या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। सम्मान या उपहार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी।

कर्क
दिन अनुकूल रहेगा। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

सिंह
आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत के संकेत हैं। यात्रा का योग भी बन सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।

कन्या
दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रह सकती है। मित्रों से गलतफहमी हो सकती है और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें।

तुला
सोचे हुए कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। शिक्षा या अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। विवादों का निर्णय आपके पक्ष में होने की संभावना है।

वृश्चिक
ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। विवेक से लिया गया निर्णय लाभकारी सिद्ध होगा। धन या संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। यात्रा का योग भी बन सकता है।

धनु
अधूरे कार्य पूरे होने के संकेत हैं। अपने लोगों से सलाह-मशविरा लाभकारी रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अचानक यात्रा भी हो सकती है।

मकर
इच्छित योजना अधूरी रह सकती है। आर्थिक पक्ष में असंतोष की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव संभव है और सरकारी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ
भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे।

मीन
बुद्धिमानी से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और धन संचय की दिशा में प्रगति होगी। दूसरों की सलाह से भी लाभ मिल सकता है।