Sawan 2025: शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं ये 5 अनाज, सेहत के लिए होते है फायदेमंद, जानिए इनके चमत्कारी फायदे

मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सावन का महीना सबसे अच्छा समय है। इस दौरान भगवान भक्तों की सभी मंगलकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए, सावन में हर सोमवार को लोग व्रत भी रखते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र, शहद और फूल आदि चढ़ाते हैं। क्योंकि ये उन्हें अतिप्रिय हैं। इसके अलावा, शिवलिंग पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ प्रकार के अनाज भी चढ़ाए जाते हैं। आपको बता दें कि कुछ ऐसे अनाज भी हैं जिन्हें चढ़ाने से सिर्फ शिव जी प्रसन्न होते हैं, बल्कि इनका सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 अनाज के बारे में बता रहे हैं....
 
शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं ये अनाज

जौ
शिवलिंग पर जौ अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से सुख-शांती के साथ संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। वहीं, इसके सेवन की करें तो पोषण का भंडार है। इसे शुगर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

गेहूं
शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही, व्यक्ति को सांसारिक सुख की प्राप्ति होती है। स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। यह रक्त को शुद्ध करने, पाचन क्रिया दुरुस्त करता है, शुगर, थायराइड और दिल की बीमारियों से बचाता है।

अक्षत
अक्षत या चावल चढ़ाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। धन की कमी दूर होती है। चावल एनर्जी का बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। ये पचने में हल्के होते हैं और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अरहर दाल
शिवलिंग पर यह पीली दाल चढ़ाने से सुख-समृद्धि मिलती है। व्यक्ति के दुखों का नाश होता है। वहीं, ये दाल प्रोटीन, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इसका सेवन करने से शरीर मजबूत बनता है।

मूंग
इस दाल को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है। इस दाल को प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है, हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसे खाने से शरीर फौलाद बनता है।