October 2026 Vrat Tyohar List: अक्टूबर महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने कई प्रमुख व्रत, पर्व और शुभ तिथियां पड़ने वाली हैं, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. इस महीने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. अक्टूबर में पितरों को समर्पित श्राद्ध की तिथियों के साथ सर्वपितृ अमावस्या भी आएगी. इसके बाद शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के दौरान दुर्गा अष्टमी, महानवमी और विजयादशमी जैसे प्रमुख पर्व पड़ेंगे. वहीं, महीने के अंत में करवा चौथ का व्रत भी रखा जाएगा. आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में किस दिन कौन सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा.

अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर-  षष्ठी श्राद्ध, रोहिणी व्रत
2 अक्टूबर- सप्तमी श्राद्ध
3 अक्टूबर- महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
4 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध
5 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध
6 अक्टूबर- इन्दिरा एकादशी
7 अक्टूबर- द्वादशी श्राद्ध, कृष्ण कल्कि द्वादशी, मघा श्राद्ध
8 अक्टूबर- त्रयोदशी श्राद्ध, गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलि युग दिवस
9 अक्टूबर- चतुर्दशी श्राद्ध
10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
11 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना, इष्टि
12 अक्टूबर- चन्द्र दर्शन
14 अक्टूबर- कपर्दिश चतुर्थी
15 अक्टूबर- उपांग ललिता व्रत
16 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन, बिल्व निमन्त्रण, कल्पारम्भ, अकाल बोधन, स्कन्द षष्ठी
17 अक्टूबर- सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रान्ति, आश्विन नवपद ओली प्रारम्भ
18 अक्टूबर- सरस्वती बलिदान
19 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, सन्धि पूजा, महा नवमी, सरस्वती विसर्जन, मासिक दुर्गाष्टमी
20 अक्टूबर- आयुध पूजा, दुर्गा बलिदान, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा, बुद्ध जयंती, अपराजिता जयंती
21 अक्टूबर- बंगाल विजयादशमी, विद्यारम्भम्, मध्वाचार्य जयंती, मैसूर दसरा, काशी भरत मिलाप
22 अक्टूबर- पद्मनाभ द्वादशी, पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर- शुक्र प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, आश्विन पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान
26 अक्टूबर- वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, आश्विन नवपद ओली पूर्ण, आश्विन पूर्णिमा, इष्टि
27 अक्टूबर- कार्तिक प्रारम्भ (उत्तर), मासिक कार्तिगाई
29 अक्टूबर- करवा चौथ, रोहिणी व्रत, वक्रतुण्ड संकष्टी