27 मार्च जन्मदिन विशेष: मंगल और बृहस्पति का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा आपका व्यक्तित्व और भविष्य
27 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली, साहसी और दृढ़ निश्चयी होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है, जबकि माह का अधिपति ग्रह बृहस्पति होता है। इन दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव व्यक्ति को ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास प्रदान करता है।
ऐसे लोग किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना पसंद करते हैं। जोखिम भरे कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है और ये चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटते। इनके विचारों में कभी-कभी उग्रता देखने को मिलती है, जिससे इनके व्यवहार में तेज़ी और स्पष्टता आती है।
ये लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद सजग रहते हैं, लेकिन जीवन में संघर्ष का सामना करना इनके लिए सामान्य बात होती है। भौतिक सुख-सुविधाओं का अभाव भी कभी-कभी इन्हें महसूस हो सकता है, लेकिन ये अपने उच्च आदर्शों के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं।
इनका झुकाव कला, आधुनिकता और संगीत की ओर भी होता है। हालांकि, अत्यधिक उतावलापन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी हो सकती है, जिससे कई बार नुकसान उठाना पड़ सकता है।
क्या करें उपाय:
जीवन में संतुलन और सफलता के लिए निम्न उपाय लाभकारी माने गए हैं—
- अपने इष्ट देवी-देवता की नियमित पूजा-अर्चना करें
- दैनिक जीवन में लाल और नारंगी रंग का अधिक प्रयोग करें
- मद्य, मांस, मछली एवं नशीले पदार्थों से दूर रहें
- सदाचार का पालन करें
- अपने पास लाल रंग का पेन रखें
- दाहिने हाथ की अनामिका में तांबे की अंगूठी धारण करें
अनुकूल योग और जानकारी:
- मंत्र: ॐ अं अंगारकाय नमः
- शुभ महीने: फरवरी, जून, नवंबर
- शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
- व्रत: मंगलवार
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 1, 3, 6
- शुभ तिथियां: 9, 18, 27
- जन्मरत्न: मूंगा
- उपरत्न: लाल अकीक
- महत्वपूर्ण समय: 15 मार्च से 14 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 14 नवंबर
विशेष टिप्पणी:
27 मार्च को जन्मे जातक अपने साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के कारण जीवन में विशेष पहचान बनाते हैं। यदि ये अपने उतावलेपन और उग्रता पर नियंत्रण रखें, तो सफलता इनके कदम चूमेगी।
विशेषज्ञ की राय:
यह जानकारी हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित एवं अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद् पंडित विमल जैन द्वारा दी गई है।
पता:
एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, पंचक्रोशी मार्ग, वाराणसी