आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
4 जनवरी 2026 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 4 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है । आप शनि एवं राहु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे । आप समाज सुधारक एवं आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे । आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा । दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम ही आपके सफलता में सहायक सिद्ध होगा ।
आपके प्रत्येक कार्य में बाधा उत्पन्न होना अवश्यम्भावी होगा। आपें प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी । आपके साथ जो भी घटना घटित होगी वह आकस्मिक रूप से ही होगी। आपके कार्यों में नवीनता की एक झलक मिलेगी। आप अपने जीवन में अनुशासन व कर्तव्यपालन को अधिक महत्त्व देंगे । सहयोगियों से आपको सहयोग ही मिलेगा। आप यशधार्थवादी होते हुए भी सदैव कल्पना लोक में खोये रहेंगे । जन-कल्याण के कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे । दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपकी आदतें-स्वभाव निश्चित होंगे। आप बहुत जल्दी क्रोधी हो जायेंगे । क्रोध की स्थिति में आप अपना ही अहित कर बैठेंगे ।
आप किसी के भी विश्वासपात्र रहेंगे। सुख-शान्ति, सफलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें । अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले रंगों का प्रयोग अधिकतम करें । शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें । राहु यंत्र गले में धारण करें । अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें । गो-सेवा नित्य करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक : 1, 2.7
उपरत्न : काला अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त