आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

13 नवंबर 2025 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

13 नवंबर 2025 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 13 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है। आपके ऊपर मंगल एवं राहु ग्रह का प्रभाव आजीवन बना रहेगा। आपको जीवन भर कठिनाइयों व संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। आप समाजसुधारक एवं आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे।

आप किसी भी कार्य को नये व क्रमबद्ध तरीके से करेंगे। आप स्वतंत्र निर्णय लेने में असमर्थ सा महसूस करेंगे। आप स्वार्थी भी होंगे। आपका व्यवहार सीमित है। आप सदैव अपने जीवन को व्यवस्थित करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उग्रता की स्थिति में आप अपने मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे। आप अपने ही महत्व को नहीं समझ पायेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सामाजिक कृत्यों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा। आप अनुशासनप्रिय व्यक्ति होंगे। आप कर्तव्य पालन को अधिक महत्व देंगे।

आप किसी के भी विश्वास पात्र रहेंगे। मौजमस्ती के निमित्त आप व्ययशील रहेंगे। अधीनस्थ सहयोगियों से आपको असहयोग ही मिलेगा। जीवन में प्रगति के लिए अपने इष्ट देवी देवता की पूजा-अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले, भूरे एवं स्लेटी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त