आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

04 नवंबर को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

 

04 नवंबर को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 4 नवंबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का प्रतिनिधि ग्रह मंगल है। आपके ऊपर मंगल एवं राहु ग्रह का प्रभाव जीवन पर्यन्त रहेगा। आपका जीवन संघर्षमय रहेगा। आप कोई भी कार्य करे उसमें एक बार व्यवधान अवश्य संभावी रहेगा। आप स्वयं निर्णय लेने में अपने आप को असमर्थ सा महसूस करेंगे। इसलिए कोई भी कार्य दूसरों की सलाह लेने के बाद ही करेंगे। भोग विलासिता व मौज-मस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। 

आप क्रोधी स्वभाव के होंगे। क्रोध की स्थिति में आप अपना मनोबल खो बैठेंगे। और अपना ही नुकसान कर लेंगे। आप में प्रदर्शन की भावना भी पाई जायेगी । सहयोगियों से आपको असहयोग ही प्राप्त होगा। आप अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहेंगे। आप किसी भी गलत बात या कार्य के प्रबल विरोधी होंगे। कठोर परिश्रम से ही आप प्रगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं अन्यथा नहीं। सुख-समृद्धि हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से अपने देवकक्ष में देशी घी का दीपक जला कर इष्ट देवी देवता की आराधना करें। अपने दैनिक जीवन में काले रंग का प्रयोग अधिकतम करें। अमावस्या के दिन उड़द के दाल से बने पकौड़े पर दही डाल कर चील-कौवे को खिलाये। परोपकार अवश्य करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
 मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
 व्रत : शनिवार 
 वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
 दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
 रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
 दिनांक : 4, 13, 22, 31
 जन्मरत्न : गोमेद
 अंक :  1, 2.7 
 उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समब - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त