आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

08 अक्टूबर 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

08 अक्टूबर 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 8 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है । आप शुक्र एवं शनि ग्रह के प्रभाव से युक्त होंगे। आप उत्साही, एकान्तप्रिय व परिश्रमी व्यक्ति होंगे। आपकी इच्छा दृढ़ होगी।

आप अपना कार्य स्वयं ही करने में विश्वास करेंगे । व्यर्थ का दिखावा व तड़क-भड़क आप पसन्द नहीं करेंगे। आप अपने उत्तरदायित्व को निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम होंगे । आपको क्षण में ही सफलता क्षण में ही असफलता का सामना करना पड़ेगा । जिससे कई बार सपलता में गतिरोध उत्पन्न होगा । स्पष्टवादी प्रवृत्ति का होने के कारण दूसरों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। मित्रों के लिए आप एक बेहतर मित्र साबित होंगे लेकिन शत्रुओं के लिए आपके दिल में कोई रहम नहीं रहेगा।

आप बहुत जल्दी क्रोधित हो जायेंगे । साहसिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी । अनुशासन के प्रति आप कठोर रूख अपनाएँगे । सुख-सौ भाग्य के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें । अपने दैनिक जीवन में हरा, भूरा एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । शनिग्रह से सम्बन्धित काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें । अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर