आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

27 नवम्बर 2023 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

27 नवम्बर 2023 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 27 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है। आपका जन्मांक मेष व वृश्चिक राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन मंगल ग्रह से ग्रस्त रहेंगे। आप किसी को भी प्रभावित करने में सक्षम होंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप सतर्क रहेंगे।

आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा। आप अपने जीवन में अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे। और आप चाहेंगे कि आपके अधीनस्थ भी अनुशासन में रहें। आप परेशानियों को सह लेंगे। लेकिन किसी के समक्ष झुकेंगे नहीं। आप तड़क-भड़क व बाहरी आडम्बरों में ज्यादा विश्वास करेंगे । आप ऊँचे आदर्शों के लिए जियेंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख-साधन का अभाव रहेगा। आपके साथ किस समय क्या घटित हो जाय वह निश्चित नहीं रहेगा। आप जोखिम भरे कार्यों को करना अधिक पसन्द करेंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। नेतृत्व गुण की आपमें प्रधानता रहेगी ।

आप बहुत क्रोधी मिजाज के होंगे जो आपकी प्रगति में बाधक होगा। आपका दाम्पत्य जीवन अनुकूल नहीं कहा जा सकता | जीवन में आरोग्य एवं सौभाग्य के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजन-अर्चन नियमित करें। अपने दैनिक जीवन में लाल एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। मंगलवार के दिन गुड़ या मिठाई तथा लाल रंग की वस्तुओं का दक्षिणा सहित दान करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें।

आपके लिए अनुकूल :-
 
मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर