आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

26 नवम्बर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

26 नवम्बर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 26 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आपके जीवन में अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे।

आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। साहसिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। आप उत्साही एकान्तप्रिय एवं परिश्रमी व्यक्ति होंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी। आप अपना कार्य स्वयं करने में विश्वास रखेंगे। आपमें ईर्ष्या की भावना अधिक रहेगी। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को महत्व देंगे। क्रोध की स्थिति में आप अपना ही अहित कर लेंगे। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे । इसके लिए आपको कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ेगा। आप ऊपर से कठोर होते हुए अन्दर से अत्यन्त कोमल एवं दयालु रहेंगे। समाज सेवा की भावना आपमें प्रबल रहेगी।

आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को रस देंगे। आप अपने उत्तरदायित्व को निभाने में पूर्णरूप से सक्षम होंगे। भौतिक सुख-सुविधा हेतु अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना नियमित करें। अपने जीवन में स्लेटी, भूरे एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। शनिवार के दिन शनिग्रह से सम्बन्धित काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार बनें। काले रंग की गाय की सेवा करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर