आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

23 नवम्बर 2023 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

23 नवम्बर 2023 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 23 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आप चंचल प्रवृत्ति के दयालु व मिलनसार व्यक्ति होंगे।

आपका जीवन संघर्षमय रहेगा। आपमें उतावलापन कुछ अधिक ही रहेगा। आपके मन-मस्तिष्क में सदैव नये-नये विचार आते रहेंगे। विपरीत समय में भी आप हताश नहीं होंगे। बल्कि दुगुने होश-जोश के साथ कार्य में लगे रहेंगे। आप किसी के दबाव में नहीं रहेंगे। आप कोई भी कार्य प्रारम्भ करने के बाद उप पर तन-मन-धन से लग जायेंगे। जबतक कि आप उस कार्य को पूरा न कर लें। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण लोग स्वतः ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। इसलिए आप कभी अपने को अकेला महसूस नहीं करेंगे। आपको हमेशा किसी न किसी से सहयोग मिलता रहेगा।

आपके साथ जो भी घटना घटित होगी। वह आकस्मिक रूप से होगी । कई बार आप दूसरों की गलतफहमी के शिकार भी होंगे। आपका जन सम्पर्क विस्तृत होगा। आप आधुनिकता प्रेमी भी होंगे। जीवन में प्रगति एवं सफलता के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना नियमित करें | अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं हरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान भी करें | गाय को मीठी रोटी खिलावें | 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर