आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

30 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

30 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 30 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है। आप सूर्य एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी । जन-कल्याण की ओर भी आपका रुझान रहेगा। आप समय के अनुकूल चलने में विश्वास करेंगे।

आप जिससे भी एक बार सम्पर्क स्थापित कर लेंगे। उससे हमेशा आपका सम्पर्क बन जायेगा। स्वयं की प्रगति देखकर कभी-कभी आप में अहं की भावना जाग्रत होगी। उग्रता की स्थिति में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। आप किसी के दबाव में नहीं रहेंगे लेकिन कभी-कभी आप दूसरों पर  अधिकार जताना या शासन करना चाहेंगे । आप अपने बात को सबके सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। मौजमस्ती व स्वइच्छा की पूर्ति हेतु आप अधिक व्यय करेंगे। सामाजिक व राजनैतिक क्रिया कलों की ओर भी आपका रुझान रहेगा।

आप संगीत प्रेमी भी होंगे। अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। अहिंसा का पालन करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर