आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

05 मई 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

05 मई 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 5 मई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है । आप शुक्र एवं बुध ग्रह के जीवन पर्यन्त प्रभावी रहेंगे । आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति होंगे आप विश्वसनीय, निष्ठावान व्यक्ति होंगे। आप लगातार कार्य करना पसन्द करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसको गहराई तक जानलेना आपका प्रमुख गुण होगा।

आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा । कला व संगीत में आप विशेष रूचि लेंगे । आप कुछ जल्दबाजी प्रवृत्ति के होंगे जिससे बनता हुआ भी कार्य बिगड़ जाएगा। आपका जनसम्पर्क विस्तृत रहेगा। आपके विचार सुलझे हुए होंगे । आप किसी के मन की बात सहज ही जान लेने में सक्षम होंगे।  

आपको अपने जीवन में मनोर॑जन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा । सेवा भावना आप में प्रबल रहेगी । आप में त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी । सुख-समृद्धि हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना करें । तन-मन-कर्म-वचन से पवित्र रहें । अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें । बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। हिंसा जनित कार्य न करें । परोपकारी बनें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर