आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

22 फरवरी 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

22 फरवरी 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 22 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आपके ऊपर शनि तथा राहु ग्रह का सम्मिलित प्रभाव जीवन पर्यन्त रहेगा। आपको जीवन भर कठिनाइयों व संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। आप समाज सुधारक व आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे। आप किसी भी कार्य को नये व क्रम बद्ध तरीके से करेंगे ।

आप स्वार्थी भी होंगे। उग्रता की स्थिति में आप अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे । सामाजिक एवं राजनीतिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा । मौज मस्ती के निर्मित व्ययशील रहेंगे । आपका दाम्पत्य जीवन संतोषजनक रहेगा । आप तुच्छ या सामान्य स्तर का कार्य नहीं करेंगे । आप स्वतन्त्र निर्णय लेने में स्वयं को असमर्थ सा महसूस करेंगे । आप अपने जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य पालन को विशेष महत्त्व देंगे। आपके साथ जो भी घटना घटित होगी वह आकस्मिक रूप से होगी  अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना बराबर करें।

अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र रंग का प्रयोग अधिकतम करें । अट्ठारह यन्त्र अमावस्या तक काली उरद से सूखे नारियल को भरकर दक्षिणा सहित दान देवें । गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी अवश्य खिलावें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त