आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

30 जनवरी 2025 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

30 जनवरी 2025 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 30 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह वृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप आजीवन शनि एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका व्यक्तित्व कोमल एवं भावुक होगा। आप स्वतंत्र प्रतिभा के धनी होंगे। आप सदैव आगे बढ़ने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। अनजान व्यक्ति भी खुद ब खुद आपके सम्पर्क में आ जायेगा।

आप एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रह पायेंगे। धार्मिक-आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा । स्वयं की प्रगति देखकर कभी-कभी आपमें अहं की भावना जागृत होगी । कभी आप दूसरों पर शासन करना या उन पर अधिकार जताना चाहेंगे । आपके शब्दकोष में नहीं शब्द है ही नहीं । आप नव ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे । निजी स्वार्थ को आप ज्यादा महत्त्व देंगे । आप तुच्छ या निम्न स्तर का कार्य नहीं करना चाहेंगे ।

आप वहीं रहना पसन्द करेंगे जहाँ आपको कुछ अधिकार प्राप्त हो। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि रहेगी। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें । अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग नल अधिकतम करें । वृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें । भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर