आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

28 जनवरी 2025  मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

28 जनवरी 2025  मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 28 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आपके ऊपर शनि एवं सूर्यग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा । आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करने वाला होगा। आपके निर्णय में दृढ़ता व साहस का समावेश रहेगा।

आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप हाथ पर हाथ रखकर बैठना पसन्द नहीं करेंगे। आप किसी व्यक्ति द्वारा अपमानित होने पर उसे हमेशा याद रखेंगे। अन्तत: उससे बदला लेने में सफल होंगे। आपके जीवन में अप्रत्याशित रूप से अनेकों बार घटनाएँ घटित होंगी । आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बनी रहेगी । राजनीतिक क्षेत्र में आप अधिक रुचि लेंगे। स्वार्थ गुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप साधारण व व्यवस्थित जीवन व्यतीत करना चाहेंगे । मार्ग निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे । सुख-समृद्धि हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें ।

अपने दैनिक जीवन में नारंगी रंग का प्रयोग अधिकतम करें । लाल रंग की वो वस्तुओं का दान भी करें । हिंसाजनित कार्य न करें । गाय को नियमित रूप रन सन से घी लगा रोटी या पराठा या मीठी रोटी अवश्य खिलावें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें । 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त