आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

27 जनवरी 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

27 जनवरी 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 27 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है । आप आजीवन शनि एवं मंगल ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आपका जीवन जोखिम से भरा रहेगा। आप बहुत ही क्रोधी स्वभाव के होंगे । आप उच्च आदर्शों के लिए कार्यशील रहेंगे।

आप हर परिस्थितियों में निर्भीक होकर आगे बढ़ते रहेंगे । परोपकार की भावना आपमें अधिक रहेगी । आप अनुशासनप्रिय होंगे और आप चाहेंगे कि आपके अधीनस्थ भी अनुशासन में रहें। आपका वैवाहिक जीवन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। आपके विचार उग्र होंगे। आप तड़क-भड़क व बाहरी आडम्बरों में ज्यादा विश्वास करेंगे। जनकल्याण की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। अत्यधिक उतावलापन की प्रमुख कमजोरी होगी। आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली, दुढ़ता व साहस का प्रतीक होगा।

आप प्रेम-सौन्दर्य व संगीत प्रेमी होंगे । नेतृत्व गुण की प्रधानता रहेगी। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने आराध्य देव की आराधना अवश्य करें । अपने दैनिक जीवन में लाल रंग का प्रयोग अधिकतम करें । मंगलवार के तप दिन गुड़ या मिठाई ग्रहण करें साथ ही दान में देवें। अपने हित के लिए लग असत्य बात का सहारा न लेवें। समाज सेवा निस्वार्थ भाव से करें । गो-सेवा नित्य करें । सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर