आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

21 जनवरी 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

21 जनवरी 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 21 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप आजीवन शनि एवं बृहस्पति ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आपमें किसी भी कार्य को जल्दी ही सीखने-समझने की क्षमता होगी। आपका व्यक्तित्व कोमल, कल्पनाशील व परोपकारी होगा। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा।

आप स्वयं के प्रयत्नों से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेंगे। आप कठोर अनुशासनप्रिय होंगे। आप किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं करेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी । आप अपना काम करवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आप सबके सामने अपने बातों को किस प्रकार प्रस्तुत किया जाए इसमें सक्षम होंगे । आप निम्नस्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे । और न ही स्वयं चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करें ।

आप बात ही बात में अपरिचित व्यक्ति को भी अपने वश में कर लेंगे । गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा । सौ भाग्य हेतु अपने इष्ट देवी - देवता की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों सन्त से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । वृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न विधि-विधानपूर्वक धारण करें । 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर