आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
22 दिसंबर 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 22 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिष्ठाता ग्रह वृहस्पति है । आपके ऊपर वृहस्पति एवं राहु ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन बना रहेगा। आपका जीवन आकस्मिकताओं से परिपूर्ण रहेगा।
आप जो भी कार्य करेंगे उसमें एक बार व्यवधान अवश्य आयेगा। आपके विचार परिवर्तनशील रहेंगे। आप आधुनिकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। आप अपने धुन के पक्के रहेंगे। आप कोई भी निर्णय दूसरों की सलाह से ही करेंगे। लेकिन स्वयं निर्णय नहीं ले पायेंगे। बहुत अधिक कठिनाइयों के बाद ही आप मनोवांछित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। भोग-विलासिता एवं मौजमस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। उग्रता की स्थिति में आप अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे और अपना ही नुकसान कर लेंगे । प्रेम-सम्बन्धों में विफलता ही हाथ लगेगी । लेकिन आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जनकल्याण की भावना आपमें प्रबल रहेगी। रचनात्मक गतिविधियों के प्रति भी आपकी अभिरुचि रहेगी।
आपमें प्रदर्शन की भावना भी रहेगी । जीवन में उलझनों से मुक्ति हेतु अपने इष्ट देवी देवता की पूजा-अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में चित्र विचित्र चमकीले रंगों का प्रयोग अधिक करें । शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। राहु यन्त्र गले में धारण करें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें ।
आपके त्निए अनुकूलत्न :-
मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक : 1, 2.7
उपरत्न : काला अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त