आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

16 दिसंबर 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

16 दिसंबर 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 16 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह केतु है। आपका जन्मांक मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति एवं केतु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप स्वतन्त्र विचारों के व्यक्ति होंगे। आपका जीवन डथल-पुथल एवं परेशानियों से परिपूर्ण रहेगा। आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी। आप छोटी-छोटी समस्याओं को महत्व नहीं देंगे।

आप दार्शनिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होंगे। आप अपने जीवन से कभी सन्तुष्ट नहीं होंगे। यही असन्तुष्टि आपको कार्यशील रखेगी। आपके जीवन का प्रत्येक कार्य-व्यवधानपूर्वक ही सफल होगा। अध्ययन की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। आप बहुत जल्दी ही भावुक हो जायेंगे। आपका स्वभाव कुछ रहस्यमयी होगा। आप किसी भी कार्य को कुछ विशेष तरीके से करने का प्रयत्न करेंगे। आप वास्तविकता को अधिक महत्व देंगे। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा। व्यर्थ की वस्तुओं में उपयोगिता निकलना आपका प्रमुख गुण होगा। परिजनों से आपको  असहयोग मिलेगा। आपकी याददाश्त श्रेष्ठ होगी । कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आप नियमित यन्त्र रूप से देव अर्चना अवश्य करें।

अपने दैनिक जीवन में गुलाबी रंग का प्रयोग अधिकतम करें। इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। चाँदी का छलला कनिष्ठा अंगुली में पहनें तथा केतु यन्त्र गले में धारण करें। अपने जन्मदिनांक से सम्बन्धित ग्रह की पूजा करें। अपने कार्य के प्रति किसी को ठेस न पहुँचाएँ। असत्य बात का सहारा न लेवें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई