आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

1 जून 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

1 जून 2024 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 1 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप आजीवन शुक्र एवं सूर्यग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका मस्तिष्क जागरूक होगा। आप परिचितो को भी अपना मित्र बना लेने में सक्षम होंगे। आप प्रतिभावान व महत्वकांक्षी व्यक्ति होंगे। साथ ही दृढ़ निश्चयी, पराक्रमी व स्वाभिमानी प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे।

आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आप अनुशासित जीवन व्यतीत करना चाहेंगे । परोपकार की भावना आप में अधिक रहेगी। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। अत्यधिक उतावलापन आपकी प्रमुख कमजोरी रहेगी। जिससे कभी-कभी हानि का सामना करना पड़ेगा। मित्रों व अधीनस्थों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। आपका निर्णय स्वतंत्र होगा। आप न तो किसी के समक्ष झुकेंगे और न ही कार्य करना पसन्द करेंगे। आप कला-संगीत सौन्दर्य प्रेमी होंगे। आपका मुख्य सिद्धान्त होगा संघर्ष ही जीवन है । सुख-समृद्धि सफलता के लिए अपने आर्य देवी-देवता की पूजा नियमित करें ।

अपनी आय का कुछ प्रतिशत धन गरीबों एवं असहायों की सेवा व सहायता में लगावें। अपने दैनिक जीवन में नारंगी एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। रविवार का ब्रत रखें । काला व नीला रंग प्रयोग न करें | सोने का कड़ा दाहिने हाथ में पहनें। शुद्ध देशी घी व गुड़ का दान करें | सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणिः सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग: पीला, सुनहरा एवं नारंगी
दिनांक : 1, 10, 19, 28 
जन्मरत्न : माणिक्य 
उपरतन : गार्नेट
अंक : 2,4,7 
जड़ी : बेलकी जड़ 
दिशा : पूर्व

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त