आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

31 मई 2024 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

31 मई 2024 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 31 मई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र व राहु ग्रह के सम्मिलि प्रभाव से मुक्त होंगे। आपको जीवन में अनेकों बार उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा। जीवन संघर्षमय रहेगा।

आप आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे। आपका जनसम्पर्क सीमित होगा। जिससे अकेलेपन की अनुभूति होगी। आप किसी भी विषय पर विचार करें। लेकिन अपना निर्णय कब बदल देंगे कोई निश्चित नहीं रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों में भी आप रूचि लेंगे। स्वतंत्र निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा। आप कोई भी कार्य दूसरों से सलाह लेकर ही करेंगे। उग्रता की स्थिति में आप अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे और अपना ही नुकसान कर लेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन में आप अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे और अपना ही नुकसान कर लेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य सा रहेगा।

आप किसी के कार्य में न तो बाधा डालेंगे और न ही चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करें । जीवन में सौभाग्य के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें| अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले रंग का प्रयोग अधिकतम करें। काले रंग की वस्तुओं का दान करें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें । परोपकार की भावना अपनावें | सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समब - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त