आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

6 मई 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

6 मई 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 6 मई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शुक्र है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप आजीवन शुक्र ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। आपके कार्यों में अनिश्चिंतता का समावेश रहेगा। आपका मुख्य उद्देश्य सुख शान्ति का जीवन व्यतीत करना होगा निर्देशन के क्षेत्र में आप सर्वोपरि रहेंगे। आपके जीवन में जो भी घटना घटित होगी वह आकस्मिक रूप से होगी। आप किसी की चापलूसी या झूठी प्रशंसा करना पसन्द नहीं करेंगे । दूसरों की प्रगति देख कर आप उससे भी आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे । कला संगीत में भी आपकी अभिरूचि रहेगी। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप कुछ स्वार्थी भी होंगे। आप में ईर्ष्या की भावना भी रहेगी। आप भावुकता से ओत-प्रोत होंगे। आपके विचार एवं उद्देश्य अस्थिर होंगे । जीवन में अनुकूलता हेतु अपने दृष्ट देवी देवता की अर्चना करें। तन-मन-कर्म-वचन से पवित्र रहें । अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। सिक्के की अंगूठी दायें हाथ की अनामिका में शुक्रवार के दिन प्रदोषकाल में पहने | मांसाहार एवं नशीले पदार्थों का सेवन से बचें। सदाचार का पालन करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र: 3७ शुं शुक्राय नमः मास: फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत: शुक्रवार वर्ष: 6, 5, 24, 33, 42, 5, 60, 69
दिन: सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार रंग ४ हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 5, 24 जन्मरत्न : हीरा उपरत्न : सफेद पुखराज
अंक :4, 5, 8 जड़ी : अरण्ड की जड़ दिशा : आग्नेय

वर्ष का महत्वपूर्ण समय--20 अप्रैल से 2 मई, 23 सित. से 20 अक्टू.