आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

21 अप्रैल 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

21 अप्रैल 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 21 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है । इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप जीवन पर्यन्त मंगल, बृहस्पति ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा। आपका व्यक्तित्व कोमल, कल्पनाशील व परोपकारी होगा। आप कठोर अनुशासन प्रिय होंगे।

आप किसी के अधीन रह कर कार्य नहीं करेंगे। साथ ही निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न स्वयं ही चाहेंगे कि कोई भी आपके कार्य में रुकावट बनें । आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेंगे। आप निजी स्वार्थ को प्राथमिकता देंगे। आप मौज-मस्ती व स्वइच्छा पूर्ति हेतु अधिक व्यय करेंगे। स्वयं की प्रगति आप में अहं की भावना जागृत करेगी। आपका गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। यात्राएँ आपके लिए सुखद रहेगी। धार्मिक अध्यात्मिक कृत्यों में भी आपकी अभिरुचि रहेगी ।

जीवन में अनुकूलता हेतु वृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। अपने इृष्ट देवी-देवता की अर्चना करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। परोपकारी बनें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर