आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

14 अप्रैल 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

 

14 अप्रैल 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 14 अप्रैल है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बुध है। इस माह का प्रतिनिधि ग्रह मंगल है। आपके ऊपर मंगल और बुध ग्रह का प्रभाव आजीवन रहेगा। आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होंगे। आप किसी के अधीन रहना पसन्द नहीं करेंगे ।

आप विपरीत समय में भी आत्मसंयम से कार्य करेंगे। आय के पास आय के स्रोत एक से अधिक रहेंगे। आप कला सौन्दर्य-संगीत-प्रेमी होंगे। आप अपने को जैसा देश वा भेष के अनुरूप ढाल लेने में सक्षम होंगे। आप कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश करेंगे जिससे कभी-कभी आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। उद्देश्य की पूर्ति हेतु आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। स्वार्थ गुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप चंचल प्रकृति के दयालु व मिलनसार व्यक्ति होंगे। सेवा भावना आप में प्रबल रहेगी । हाथ पर हाथ रख कर बैठना आपके लिए असहायनीय होगा जीवन में प्रगति हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना करें।

अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिश धन असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा में लगावें। अपने दैनिक जीवन में हरे एवं सफेद रंग की वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग में लावें। इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। अपने हित के लिए लेवें। भाग्योदय असत्य बात का सहारा न लेवें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर