आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

08 अप्रैल 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

08 अप्रैल 2024 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 8 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आपके जीवन पर मंगल एवं शनि ग्रह का सम्मिलित प्रभाव रहेगा। आपका व्यक्तित्व सम्मोहक होगा। आकस्मिक घटनाएँ आपके साथ अधिक घटित होगी। आप स्पष्टवादी होंगे। लेकिन स्पष्टवादिता आपके लिए यदाकदा घातक सिद्ध होग।

आप ईष्यालु भी होंगे। जो कि आपकी प्रगति के लिए बाधक होगी। आप अपने जीवन में आर्थिकपक्ष को ज्यादा महत्व देंगे। आप अपना कार्य स्वयं करने में विश्वास रखेंगे। जनकल्याण की ओर भी आपका रुझान रहेगा। भौतिक सुख सुविधा के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप की महत्वकांक्षाएँ बहुत ऊँची होगी। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों में आप नियमित रूप से अपने अरध्य देव की अर्चना करें।

अपने दैनिक जीवन में हरा एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। गाय को नियमित रूप से घी लगा हुआ पराठा एवं गुड़ खिलावें। सदाचार का पालन करें| हिंसा जनित कार्य न करें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर