आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

27 मार्च 2024 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

27 मार्च 2024 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 27 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है । इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आपके ऊपर वृहस्पति एवं मंगल ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आपका व्यक्तित्व प्रतिमाशाली तथा दृढ़ता व साहस का प्रतीक होगा।

आप किसी के दबाव में न तो रहेंगे और न ही कार्य करेंगे। आप जोखिम भरे कार्यों को करना अधिक पसन्द करेंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहेंगे। आपके साथ किस समय क्या घटित हो जाए यह निश्चित नहीं रहेगा। बाहरी आडम्बरों में आप ज्यादा रूचि लेंगे। आपको अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। आप उच्च आदर्शों के लिए जियेंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधा का अभाव रहेगा। अत्याधिक उतावलापन आपकी प्रमुख कमजोरी होगी। कलात्मक कृत्यों-आधुनिकता व संगीत प्रेमी होंगे।

अनुकूलता हेतु इष्ट देवी-देवता की अर्चना करें। अपने दैनिक जीवन में लाल एवं नारंगी रंग का प्रयोग अधिक करें। मद्य-मांस-मछली एवं नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। सदाचार का पालन सदैव करें। लाल रंग का पेन अपने पास रखें। दाहिने हाथ की अनामिका में ताँबे की मुद्रिका धारण करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर